Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 03 फरवरी (हि.स.)। पांच दिनों तक लापता रहने के बाद उत्तर 24 परगना के कमरहाटी से आठ साल के बच्चे का शव बरामद किया गया। शनिवार को एक तालाब से बच्चे का शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीटी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को विरोध प्रदर्शन खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश की।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब शव बरामद किया गया तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। बच्चे का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। 30 जनवरी को बच्चे के गायब होने के बाद उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। एक गुमशुदा डायरी भी की गई है लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि अगर पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई की होती तो उसे बचाया जा सकता था।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बच्चे के पिता रिक्शा चलाते हैं। बच्चे की हत्या क्यों की गई इस बारे में जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा