Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 03 फरवरी (हि.स.)। शुबोध मेमारियल क्रिकेट टूर्नामेंट में एलडीए सेंटर ने सेंट्रल क्रिकेट क्ल्ब को 61 रन से हरा दिया। इस मैच में एलडीए के शिवम पांडेय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाये।एलडीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में चार विकेट गवांकर 259 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज शिवम पांडेय ने नौ चौका और दो छक्का की मदद से 99 बाल पर 99 रन का योगदान दिया।
वहीं हिमांशु कुमार एक रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गये। वहीं मो. अल्ताफ अकरम ने आठ चौका की मदद से 62 बाल पर 78 रन बनाये। वहीं सात्विक ने 39 रन का योगदान दिया। सेंट्रल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 198 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गयी और एलडीए की टीम 61 रन से जीत गयी। सलामी बल्लेबाज प्रियांशु पांडेय मात्र एक रन बनाकर आउट हो गये। शैलेश यादव ने 19 रन बनाये। वहीं शिवा भारती ने आठ चौका और दो छक्का की मदद से 52 बाल पर 67 रन बनाये।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/बृजनंदन