Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 02 फरवरी (हि.स.)। धर्मशाला डाक मंडल के तहत शुक्रवार को विभिन्न डाकघरों में 140वां डाक जीवन बीमा दिवस मनाया गया जिसमें सभी डाक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस उपलक्ष्य पर धर्मशाला डाक मंडल में 829 लोगों ने 21 करोड़ 34 लाख रूपये मूल्य का डाक जीवन बीमा करवाया। वहीं डाक जीवन बीमा के जिन ग्राहकों की पाॅलिसी पूर्ण हो गई थी, उन्हें परिपक्वता भुगतान भी किया गया।
अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल रविंदर कुमार शर्मा ने बताया कि डाक जीवन बीमा का शुभारम्भ पहली फरवरी, 1884 को डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए एक कल्याण योजना के रूप में किया गया था। इसके बाद इसे धीरे धीरे सभी सरकारी तथा अन्य संस्थानों के लिए लागू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह योजना सभी प्रकार से लाभदायक व सुरक्षित है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह डाक जीवन बीमा करवाने हेतु किसी भी नजदीकी डाकघर में सम्पर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय डाक विभाग केंद्रीय एवं राज्य सरकार कर्मचारियों, अनुसूचिबद्ध राष्ट्रीय एवं व्यवसायिक बैंकों, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के पी.एस.यू, भारतीय सेना व अर्धसैनिक बलों, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वित्तीय संस्थानों, स्थानीय निकायों, विश्वविद्यालयों, केन्द्र/राज्य सरकार के अनुबंधित कर्मचारियों, सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटीज, ऐसे संयुक्त उपक्रम जिनमें सरकार या पी.एस.यू की कम से कम 10 प्रतिशत राशी लगी हो, मान्यता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारी, सभी प्रोफेशनल डिग्री होल्डर, सभी स्नातक व डिप्लोमा धारक को डाक जीवन बीमा कवर प्रदान करता है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील