Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जम्मू, 1 फ़रवरी (हि.स.)। सैनिक समाज पार्टी ने बलिदान स्तंभ, जम्मू के वर्तमान प्रबंधन पर गहरी चिंता व्यक्त की है और उपराज्यपाल से बेहतर रखरखाव के लिए प्रबंधन को बदलने और सुव्यवस्थित करने का आग्रह किया। पार्टी अध्यक्ष एसएस पठानिया ने वीरवार को कहा कि बलिदान स्तंभ जम्मू एक अद्वितीय और उत्कृष्ट संपत्ति है, जो हमारी सेना, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की स्मृति को अमर बनाती है, जिन्होंने हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में रखरखाव और देखभाल सेना द्वारा की जा रही है जबकि एक्सेस कंट्रोल व सुरक्षा स्थानीय पुलिस द्वारा निष्पादित की जा रही है। यूटी सरकार द्वारा एक एजेंसी द्वारा नियंत्रण निश्चित रूप से रखरखाव और प्रभावी निगरानी के मामले में लाभ देगा। पर्यटन विभाग को इस खूबसूरत स्मारक को बढ़ावा देने और पहले से मौजूद एम्फीथिएटर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का काम सौंपा जाना चाहिए। आदर्श रूप से शहर के केंद्र में स्थित, पर्यटन क्षमता को अनुकूलित करने और बाहरी आगंतुकों में देशभक्ति, राष्ट्रवाद की भावनाओं को जगाने की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान