Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पालमपुर, 1 फरवरी (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने ऊना के भाजपा के आदर्श कार्यकर्ता हरिओम भनोट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शांता कुमार ने भनोट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। कुमार ने कहा कि भनोट एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नेता थे और उन्होंने लंबे समय तक कर्मचारी नेता के रूप में कर्मचारियों के हितों के लिए सराहनीय कार्य किया। उन्होंने भाजपा में रहकर पार्टी के दिए गये दायित्वों को भी बखूवी निभाया है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनील