[ad_1]

ग्वालियर, 31 जनवरी (हि.स.)। मथुरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में हो रहे रीमॉडलिंग के काम के चलते रेल प्रशासन की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। यह गाडिय़ां बुधवार से अलग-अलग अवधि तक के लिए नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हमसफर एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चलेगी, जबकि सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का दो फरवरी तक संचालन नहीं होगा।
शादियों के सीजन में एक साथ कई ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को भारी टोटा रहा। दिल्ली के लिए यात्रियों को जो भी ट्रेन मिली वह उसमें सवार हो गए। यात्रियों का कहना था कि रेेलवे ने ऐन वक्त पर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जबकि रद्द की गई ट्रेनों में उनका आरक्षण था, ऐसे में अब सामान्य कोच में यात्रा करनी पड़ रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद