Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व केन्द्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह करेंगे उदघाटन
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल रूप से होंगे शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल
ग्वालियर, 31 जनवरी (हि.स.)। अकासा एयर की ग्वालियर-अहमदाबाद उड़ान (फ्लाईट) का शुभारंभ गुरुवार, एक फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री सेवानिवृत्त जनरल डॉ. वीके सिंह दोपहर 12.40 बजे इस उड़ान सेवा का उद्घाटन करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और विधायक मोहन सिंह राठौर बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश