Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-02 फरवरी को वित्त मंत्री कनूभाई पटेल पेश करेंगे बजट
-अयोध्या में राम मंदिर पर अभिनंदन प्रस्ताव लाएगी सरकार
-आगामी 25 साल के रोड मैप के साथ बजट पेश होगा
गांधीनगर, 31 जनवरी (हि.स.)। 15वीं गुजरात विधानसभा का बजट सत्र 01 फरवरी से शुरू होगा। 02 फरवरी को वित्त मंत्री कनूभाई देसाई बजट पेश करेंगे। इससे पूर्व राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि गुजरात को आगे ले जाने वाला बजट पेश किया जाएगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत संबोधन करेंगे। बजट सत्र में गुजरात के भविष्य को लेकर बजट पेश होगा। बजट सत्र के दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर अभिनंदन प्रस्ताव लाया जाएगा।
राज्य के वित्त मंत्री कनू देसाई दूसरी बार 02 फरवरी को वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। प्रवक्ता मंत्री पटेल ने बताया कि बजट सत्र के दूसरे दिन 02 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र 01 से 29 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल 26 बैठकें आयोजित की जाएंगी। बजट सत्र में अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर सरकार की ओर से अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया जाएगा। 05 जनवरी को सलाहकार समिति की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले प्रस्ताव के बारे में चर्चा की गई थी। बुधवार को कामकाज समिति की बैठक में पूरे महीने के काम को सर्वानुमति से तय किया गया। इसमें विपक्षी सदस्य भी हाजिर रहे। चार दिन डबल बैठक होगी। राम मंदिर के लिए अभिनंदन प्रस्ताव लाया जाएगा। हर साल गुजरात का बजट बढ़ता जा रहा है, इस बार इसका आकार और बड़ा होगा। शनिवार को सुबह 8.30 बजे से बजट शुरू किया जाएगा। बजट सत्र में राजस्व, ऊर्जा, शहरी विकास विभाग संबंधित बिल पेश किए जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/आकाश