Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 31 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश में वाराणसी के जिला न्यायालय द्वारा बुधवार को ज्ञानवापी मामले में दिए गए निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न्यायालय के फैसले को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह निर्णय मील का पत्थर बनेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से न्यायालय के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। भावनात्मक रूप से भी यह निर्णय महत्व रखता है। सभी प्रमाणों के आधार पर धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश