Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 31 जनवरी (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा ऐतिहासिक होने वाला है। नड्डा 3 और 4 फरवरी को कांगड़ा के धर्मशाला में रहेंगे। इस दाैरान वह संसदीय क्षेत्र की रैली, पदाधिकारी एवं विभिन्न बैठको में भाग लेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने हमीरपुर, मंडी एवं शिमला संसदीय क्षेत्र का दौरा किया और वहां पर रोड शो एवं जनसभाओं को संबोधित किया, उससे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल एवं ऊर्जा बड़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला में नड्डा एक रैली को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं समस्त पदाधिकारीगण धर्मशाला में हैं। इस रैली में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर बड़े मार्जिन के साथ जीत हासिल करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनील