Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धमतरी, 30 जनवरी (हि.स.)। सुंदर व स्वच्छ शहर की परिकल्पना को लेकर नगर निगम धमतरी द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सुबह नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कार्रवाई भी की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त विनय कुमार व उपायुक्त पीसी सार्वा द्वारा लगातार शहर के वार्डों की सफाई व्यवस्था, विकास कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह छह बजे ब्राह्मणपारा, कोष्टापारा, महंत घासीदास वार्ड पहुंचे आयुक्त ने तालाब किनारे कचरे के ढेर को देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वार्ड सुपरवाइजर से तत्काल तालाब किनारे को साफ करने कहा। आयुक्त द्वारा वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड सुपरवाइजर को बार-बार वार्ड की सफाई में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई। वार्ड में निरीक्षण के दौरान विकास एवं निर्माण कार्य को भी देखा जा रहा है। ब्राह्मण पारा वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा टैक्स वसूली में कोताही बरतने पर वार्ड भ्रमण के दौरान ही आयुक्त ने कम वसूली को लेकर नाराजगी जताई। फरवरी तक वसूली में प्रोग्रेस दिखाने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर आगे लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण दौरान कार्यपालन अभियंता विजय खलखो, सहायक अभियंता प्रकृति जगताप, महेंद्र जगत, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद शेरखान, उप अभियंता कामता नागेंद्र,कमलेश ठाकुर,नमिता नागवंशी सहित सफाई वार्ड सुपरवाइजर, सफाई कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा