[ad_1]

नाहन, 29 जनवरी (हि.स.)। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत सोमवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट कन्या स्कुल में आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। स्कूली बच्चों ने बतायाकि परीक्षाओं का काफी तनाव रहता है लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें व् विचार सुनकर उनका होंसला बढ़ा है और उन्होंने जाना है कि किस प्रकार से परीक्षाओं की तैयारी करनी है।
स्कूली की छात्राओं ने बताया कि आज उन्हें प्रधानमंत्री नरद्र मोदी ने बहुत अच्छी बातें बतायाकि हैं की स्वस्थ रहते हुए किस प्रकार से परीक्षाओं में तनाव रहित भाग लेना है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील