[ad_1]

मंदसौर, 28 जनवरी (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों एक बार फिर चुनावी मोड में आ गये हैं। हालांकि मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा का दबदबा है, लेकिन कांग्रेस भी अपनी उपस्थिति बनाये हुए है।
भाजपा द्वारा मंदसौर, नीमच, जावरा संसदीय क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 29 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर होगा। लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष मंदसौर नानालाल अटोलिया, विधायक हरदीप सिंह डंग, चंदरसिंह सिसोदिया, ओमप्रकाश सकलेचा, दिलीपसिंह परिहार, राजेंद्र पांडे, माधव मारू, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, सहित मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
वहीं मंदसौर संसदीय लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के समन्वयक दिलीप सिंह गुर्जर, पीसी शर्मा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक विपिन जैन, नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चारसिया 29 एवं 30 जनवरी को मंदसौर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेगे। इस दौरान वे आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेसजनों की बैठकें भी लेंगे।
मंदसौर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के दावेदार राकेश पाटीदार ने बताया कि 29 जनवरी और 30 जनवरी को कांग्रेस समन्वयक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंदसौर एवं नीमच में बैठकें लेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया
हिन्दुस्थान समाचार/