[ad_1]

भोपाल, 28 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के तीन वरिष्ठ साहित्यकारों अशोक वक्त (उज्जैन), परशुराम शुक्ल (शिवपुरी) और डॉ. धनंजय वर्मा (भोपाल) के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने तीनों दिवंगत विभूतियों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि अशोक वक्त अध्ययनशील प्रवृत्ति के थे। वे गंभीर लेखनी के प्रतीक थे। उन्होंने अनेक वर्षों तक प्रतिष्ठित आयोजनों की कला मीमांसा भी की और पाठकों के लिए रुचिकर विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अशोक वक्त, डॉ. परशुराम शुक्ल और डॉ. धनंजय वर्मा का निधन साहित्य जगत की अपूर्णनीय क्षति है। इन साहित्यकारों द्वारा हिंदी में कला संस्कृति रिपोर्टिंग, साहित्य और समालोचना के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट शैली से महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा