Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 27 जनवरी (हि.स.)। तमिलनाडू में चल रहे खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 में शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दो रजत पदक अपने नाम किए। मध्यप्रदेश हॉकी टीम के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए।
मप्र की बालिका हॉकी टीम ने जीता रजत पदक
शनिवार को बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश और हरियाणा टीम के मध्य फायनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में मप्र की बालिका हॉकी खिलाड़ियों द्वारा जीत के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों ही टीम पूरे मैच में लगभग बराबरी पर खेल रही थी, लेकिन अंतिम क्वार्टर में हरियाणा की टीम ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर बढ़त ले ली, जो अंत तक हरियाणा टीम के पक्ष में रही। मध्यप्रदेश की टीम ने वापसी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन हरियाणा की टीम ने 1-0 से मध्यप्रदेश को परास्त किया।
मप्र की बालक हॉकी टीम ने भी जीता रजत पदक
वहीं, शनिवार को बालक वर्ग में मध्यप्रदेश और उड़ीसा टीम के मध्य फायनल मुकाबला खेला गया, जो एकतरफा रहा। मैच में मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों द्वारा बेहतर खेल प्रदर्शन किया, लेकिन उड़ीसा की टीम ने 4-0 से परास्त कर दिया। जिसके कारण मप्र बालक वर्ग हॉकी टीम को रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश