Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 27 जनवरी (हि.स.)। बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रीला मजूमदार के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। 65 वर्ष की आयु में श्रीला ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वह कैंसर से पीड़ित थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा है कि आज दोपहर फिल्म अभिनेत्री श्रीला मजूमदार के निधन की खबर से दुखी हूं। श्रीला एक प्रसिद्ध और सशक्त अभिनेत्री थीं जिन्होंने कई महत्वपूर्ण भारतीय फिल्मों में उत्कृष्ट भूमिकाएं निभाईं।
ममता ने लिखा कि यह बंगाल फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है और हम उनकी शानदार उपस्थिति को याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा