[ad_1]

हरिद्वार, 25 जनवरी (हि.स.)। जीआरपी ने चार वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम परवेज पुत्र मुर्तजा निवासी सराय ज्वालापुर, हरिद्वार है।
जानकारी के मुताबिक न्यायालय एसीजेएम द्वितीय हरिद्वार से आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। आरोपित विगत चार वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपित पुलिस ने बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने आरोपित को रेलवे स्टेशन सहारनपुर पंजाब होटल (उत्तर प्रदेश) के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र