Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नगांव (असम), 26 जनवरी (हि.स.)। नगांव पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नगांव जिला शहर के निकट मरंगियाल से मादक पदार्थ के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला तस्कर नगांव के मरिकलंग पुलिस स्टेशन में है।
पुलिस ने आज बताया है कि बीती रात महिला को 25 प्लास्टिक को छोटे-छोटे कंटेनरों से भरे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस द्वारा महिला से मरिकलंग पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद