[ad_1]


देहरादून, 26 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव जे.एस कांडपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश
/संजीव