Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पटना, 25 जनवरी (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में कड़ाके की सर्दी के बीच स्कूल खुले रखने के लिए जब शिक्षा विभाग के अवर मुख्य सचिव केके पाठक जिला प्रशासन पर दबाव बनाए हुए हैं और इस ठंड से स्कूली बच्चों की मृत्यु होने लगी है तब मुख्यमंत्री को तुरंत हस्तक्षेप कर स्कूलों में अवकाश घोषित करना चाहिए ।
मोदी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि इस मुद्दे को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने के बजाय शिक्षा विभाग को बच्चों के हित में अपने आदेश वापस लेने चाहिए। मोदी ने कहा कि नियम-कानून की परवाह किये बिना मनमाने आदेश जारी करने के आदी केके पाठक कभी सुधरने वाले नहीं हैं। वे किसी भी विभाग में एक साल से ज्यादा टिक नहीं पाए और वे जहां भी बड़े पद पर रहे, विवादास्पद फैसले ही करते रहे।
उन्होंने कहा कि हर साल शीतलहर और भीषण सर्दी जारी रहने तक आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल में छुट्टी रखने की परिपाटी है लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ऐसे कठिन मौसम में भी सारे स्कूलों को खुला रखने के लिए अड़ा हुआ है। मोदी ने कहा कि पिछले चार दिनों से शिक्षा विभाग और पटना के जिला प्रशासन के बीच पत्राचार चल रहा है। प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अवकाश रखना चाहता है जबकि शिक्षा विभाग इसके विरुद्ध पत्र जारी कर रहा है। जिलाधिकारी को इस मामले की शिकायत मुख्य सचिव से करनी पड़ी लेकिन टकराव बना हुआ है। यह गतिरोध जल्द समाप्त होना चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश