[ad_1]

मेरठ, 24 जनवरी (हि.स.)। टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
बागपत रोड पर बुधवार को जीवन रक्षा अस्पताल के पास नितिन उर्फ पव्वा का शव उसके घर के पास ही खाली पड़े प्लाट में मिला। पड़ोसियों ने शव को पड़ा देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि ईंट से कूचकर युवक की हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर ही पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह के अनुसार, मृतक के परिजनों से पूछताछ करके जांच की जा रही है। जल्दी ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/राजेश