Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झाबुआ; 23 जनवरी (हि.स.)। जिले की पिटोल पुलिस द्वारा गुजरात के सीमावर्ती गांव भीमफलिया के एक घर से 17 ड्रम डीजल बरामद किया गया है। पुलिस जानकारी अनुसार करीब रुपए 3 लाख मूल्य का अवैध डीजल संग्रहित कर बेचने के लिए छुपा कर रखा गया था। पुलिस द्वारा अवैध डीजल बरामद कर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, किंतु कार्रवाई के दौरान आरोपित मौके से भाग खड़ा हुआ।
पुलिस थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तुरसिंह डावर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुजरात के सीमावर्ती गांव भीमफलिया में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल को संग्रहण करके बेचने हेतु छिपाकर रखा हुआ है। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली एवं पिटोल चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए डीजल के भरे हुए 17 ड्रम बरामद कर लिए गए, किंतु आरोपित पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ।
निरीक्षक तुरसिंह डावर के अनुसार पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में मौके पर से 17 ड्रम अवैध डीजल, जिसका अनुमानित मूल्य रूपए 3 लाख 23000/- है जब्त कर लिया गया। मामले में फरार आरोपी नूरा उर्फ गुडडु पुत्र लालू मेडा निवासी ग्राम भीमफलिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 86/2024 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं भारतीय दण्ड विधान की धारा 285 के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिया गया है, साथ ही डीजल का स्त्रोत भी ज्ञात किया जा रहा है। पुलिस द्वारा फरार आरोपित को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा