[ad_1]

-सोमवार को नई टिहरी शहर का माहौल राममय बना रहा
-मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित श्रीराम के भजन गाये
नई टिहरी, 22 जनवरी (हि.स.)। नई टिहरी शहर सोमवार को सुबह से ही राममय बना रहा। श्रीराम के बाल रूप के नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बने नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजमान कर प्राण प्रतिष्ठित किए जाने के कार्यक्रम को हजारों लोगों ने टीवी, एलईडी व बिग स्क्रीन पर देखा। प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिरों में हनुमान चालीसा के साथ पूजा-अर्चना व हवन कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए गए। पूरी तनमन्यता से श्रद्धालुओं सहित आम लोगों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को रामयम माहौल में अयोध्या में श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में को विभिन्न प्रकार के स्क्रीनों के साथ ही आनलाइव और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के जय श्रीराम के जयघोष से पूरा बौराड़ी मैदान गुंजायमान हो गया।
इस दौरान श्रीराम को लेकर लेकर लोगों में भावात्मक लगाव देखा गया। भगवान श्रीराम के की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बौराड़ी मैदान में टिहरी सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के राकेश तोपवाल, विनीत उनियाल, युवराज शाह, इंद्र उनियाल व राहुल जखमोला के नेतृत्व में आयोजित हवन सामूहिक कार्यक्रम में डीएम मयूर दीक्षित, उनकी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित, सीडीओ मनीष कुमार, एसडीएम संदीप कुमार सहित पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसांई, विनीत उनियाल सहित सैकड़ों ने प्रतिभाग किया।
नई टिहरी के गीता भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, नई टिहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुसूया नौटियाल, उदय रावत, शीशराम थपलियाल, डा. प्रमोद उनियाल की मौजूदगी में वृहत रूप से भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर महिलाओं ने राम भक्ति पर आधारित भजनों का तन्मयता से गान किया।
ढुंगीधार के हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई-
ढुंगीधार के हनुमान मंदिर से बौराड़ी स्थित गणेश चौक जानकी विलास मंदिर तक स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया। नई टिहरी स्थित एम ब्लॉक के वाल्मीकि मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बौराड़ी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने बाद सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरण के बाद स्थानीय विधान से भड्डू की दाल और भात का भोज दिया गया। लोगों ने पूरे चाव से भोग व भोज को ग्रहण किया। देवप्रयाग के प्राचीन रघुनाथ मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। यहां पर स्थानीय लोगों वे वृहत रूप से कलश यात्रा निकालने के बाद मंदिर में भजन-कीर्तन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखा और सुना।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल//रामानुज