Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अहमदाबाद, 23 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में ऑनलाइन जन शिकायत निवारण का जनवरी माह का ‘राज्य स्वागत’ कार्यक्रम 25 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस कार्यक्रम में स्वर्णिम संकुल-2, मुख्यमंत्री जनसम्पर्क इकाई में उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे।
इस ‘राज्य स्वागत’ में निवेदक अपने निवेदन दिनांक 25 जनवरी, गुरुवार को सुबह 7:30 बजे से 10 बजे के दौरान मुख्यमंत्री जनसंपर्क इकाई, स्वर्णिम संकुल-2, गांधीनगर में रूबरू जाकर दे सकते हैं। प्रत्येक माह के चौथे गुरुवार को ‘राज्य स्वागत’ ऑनलाइन जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आमतौर पर अपराह्न 3:00 बजे आयोजित किया जाता है। आगामी गुरुवार, दिनांक 25 जनवरी को ‘राज्य स्वागत’ कार्यक्रम निर्धारित समय से पहले यानी दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाना है जिसके संबंध में मुख्यमंत्री की जनसंपर्क इकाई द्वारा सभी संबंधितों को जानकारी दी गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/प्रभात