Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,23 जनवरी (हि.स.)। पालघर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। जव्हार इलाके में रहने वाली 70 वर्षीय एक महिला की उसके पोते ने लकड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। एक सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि महिला की सोमवार रात जव्हार तालुका के उमरवाड़ी गांव में हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जव्हार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया 23 वर्षीय धर्मवीर वाज़े घर पर रात को भोजन कर रहा था, तभी उसने अपनी दादी आनंदी तोखरे को शिकायत करते और बड़बड़ाते हुए सुना। वह नाराज हो गया और गुस्से में उसने दादी को लकड़ी से मारा जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था।
जव्हार पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय ब्रम्हाने ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पीड़ित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
हिदुस्थान समाचार/