Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



मेरठ, 22 जनवरी (हि.स.)। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा पर मेरठ जनपद में चारों ओर जय श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। कई मंदिरों में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गई।
शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के सान्निध्य में हवन-पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अशोक शर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है, उस समारोह की मुख्य नींव रखने वाले हिन्दू महासभा के नेता ही थे। इन नेताओं ने 22-23 दिसम्बर की अर्धरात्रि को विशेष पूजा अनुष्ठान से भगवान को प्रसन्न किया। जिससे श्रीरामलला का बाल रूप विग्रह का प्राकट्य हुआ।
आज तक अखिल भारत हिंदू महासभा ही इस मामले को लेकर अदालत में लड़ती रही। इनमें बाबा रामदास, महंत दिग्विजय नाथ, पूरणमल जैन गोंडा वाले, शेषनारायण त्रिपाठी, गोपाल सिंह विशारद, महेंद्र शर्मा उर्फ माना गुरु, भगवान शरण अवस्थाी, अंजनी प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद ब्रजनारायण ब्रजेश, पंडित इंद्रसेन शर्मा, वेद प्रजापालन शर्मा, हनुमान प्रसाद पोद्दार शामिल है। इस दौरान कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अभिषेक अग्रवाल, भारत राजपूत, प्रथम दीक्षित, दीपक शर्मा, शेखर पंडित, हनी कुमार आदि उपस्थित रहे। सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर बुढ़ाना गेट पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसी तरह से सदर बाजार मेरठ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोग चारों ओर जय श्रीराम का जयघोष कर रहे थे। बाजारों को भी भव्य प्रकार से सजाया गया था। कई स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री शिवशक्ति धाम मंदिर अजंता कॉलोनी में सुंदर कांड का पाठ किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/मोहित