[ad_1]

इंफाल, 22 जनवरी (हि.स.)। हिंसा प्रभावित मणिपुर की वर्तमान स्थिति के समीक्षा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय का एक तीन सदस्यीय दल आज मणिपुर पहुंचा। टीम का नेतृत्व सुरक्षा सलाहकार एके मिश्रा कर रहे हैं।
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस टीम का उद्देश्य राज्य की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के साथ ही जमीनी हकीकत को अपनी आंखों से देखना है। टीम के तीनों सदस्य आज शाम इंफाल हवाईअड्डे पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि यह टीम मणिपुर की जमीनी स्थिति के सच्ची तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार मणिपुर सरकार द्वारा सीमावर्ती जिलों के प्रशासन से भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित उन गांव की सूची मांगी गई है जिनमें फेंसिंग लगाया जाना है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसी सप्ताह अपने तीन दिवसीय पूर्वोत्तर यात्रा के दौरान कहा था कि भारत-म्यांमार पर शीघ्र ही फेंसिंग लगा दिये जाएंगे।
ज्ञात हो कि सीमा खुला होने के कारण म्यांमार से न सिर्फ व्यापक पैमाने पर ड्रग्स, प्रतिबंधित सुपारी आदि की तस्करी की जाती है बल्कि मणिपुर में हुए हाल के कई हमले में म्यांमार के संगठनों का हाथ भी बताया गया है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार सीमा पर फेंसिंग लगाने पर विचार कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/प्रभात