Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 22 जनवरी (हि.स.)। जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम लला की अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुहाग की नगरी फिरोजाबाद में चहुंओर उत्सव का माहौल है। रामभक्तों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी पर लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर मंदिरों में पूजा पाठ और प्रसाद वितरण हुआ।
सनातनधर्मियों द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय सुहागनगरी के प्रमुख कैला देवी, बड़े हनुमान मंदिर, गोपाल आश्रम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, शिकोहाबाद के प्रमुख बालाजी मंदिर आदि सहित सभी मंदिरों में दीप जलाए गए है। पूजा पाठ, सुंदरकांड, रामायण पाठ, हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे है। पूरा जनपद भगवाध्वज पताकाओं से पट गया है। मंदिरों पर अयोध्या धाम से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है। दायित्ववान कार्यकर्ता मंदिरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था और निगरानी कर रहे हैं। सनातनधर्मी रामभक्तों द्वारा पूरे शहर में दुकानों, घरों और मंदिरों पर भगवा ध्वज लगाए गए हैं।
सुदामा बस्ती स्थित बालाजी मंदिर पर भक्तों ने एलईडी पर लाइव प्रसारण देखा। मंदिर प्रमुख मंगतराम ने बताया कि मंदिर पर लाइव प्रसारण के साथ ही सुंदर काण्ड पाठ कराया गया है, इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल /राजेश