Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में रविवार को नगर निगम के सामने चौराहे पर असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ श्याम सिंह नाग्यान की अध्यक्षता तथा सेवादल रुड़की प्रभारी लवी त्यागी के संचालन में आयोजित किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि असम में न्याय यात्रा पर हमला किया गया। देश के गरीब, दलित, पिछड़ों, किसानों तथा अल्पसंख्यकों व महिलाओं के हक की आवाज के लिए न्याय यात्रा चला रहे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को परेशान करने तथा यात्रा में व्यवधान डालने के उद्देश्य से असम के मुख्यमंत्री ने यह कार्य किया है, जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराकर ऐसा काम कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र