[ad_1]


गुवाहाटी, 21 जनवरी (हि.स.)। एसटीएफ की एक टीम ने वशिष्ठ थाना क्षेत्र के जोराबाट इलाके में अभियान चलाकर एक ड्रग्स तस्कर को ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने रविवार को बताया कि बीती रात इंस्पेक्टर कपिल पाठक के नेतृत्व में जोराबाट पुलिस आउट पोस्ट इलाके के दस माइल में चलाए गए अभियान के दौरान एक ड्रग्स तस्कर अमीनूल इस्लाम (27, छयगांव) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से हेरोइन से भरे 22 प्लास्टिक के छोटे-छोटे सीसी, जिसका वजन लगभग 29 ग्राम आंका गया है। नगद रुपये आठ सौ रुपये, एक मोबाइल फोन, ड्रग्स तस्करी के लिए व्यवहार की जा रही स्कूटी (एएस-01बीके-9968) बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित को एसटीएफ की टीम ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद