[ad_1]

नाहन, 21 जनवरी (हि.स.)। सोमवार को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है जिसके चलते आमजन भी बहुत उत्साहित हैं और अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज नाहन में श्री राम यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मंदिर कालीस्थान में पूजा अर्चना से आरम्भ हुई और शहर के बाजारों से होते हुए मंडी रघुनाथ पर सम्पन्न हुई। इस यात्रा का उदेशीय आमजन की भागेदारी को इस श्री राम प्रतिष्ठा में प्रकट करना था।
यात्रा के संयोजक भवन शर्मा ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम विराजने वाले हैं और इसी ख़ुशी में आज यह भगवान श्री राम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने रविवार को शिमला में भगवान श्री राम के एक कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में सोमवार को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के चलते सोमवार को सरकारी का अवकाश का ऐलान किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील