[ad_1]





– मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम वन गमन पथ की जागृति पहुंचना चाहता है जन-जन तक
झांसी, 20 जनवरी (हि.स.)। भारत सहित विश्व के आदर्श मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम के वन गमन पथ की जागृति जन-जन तक पहुंचाने के लिए रामभक्त प्रवीन सिंह साइकिल से अयोध्या के निकल पड़ा है। गुजरात से 1245 किमी. का साइकिल से सफर तय कर वह अयोध्या पहुंचेगा। प्रवीन शनिवार को झांसी पहुंचा और पत्रकारों से अपनी यात्रा को लेकर बात की।
रामभक्त प्रवीन ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के रूप में विकसित करने, बेहतर स्वास्थ्य व प्रदूषण मुक्ति के संदेश के साथ वह गुजरात से साइकिल यात्रा पर अकेले ही निकला है। अपनी यात्रा को वह अयोध्या पहुंचकर समाप्त करेगा। झांसी की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग पर पहुंचने पर प्रभु श्रीराम के प्रति उसकी आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
मूल रूप से गुजरात के हिम्मत नगर निवासी प्रवीन सिंह ने बताया कि वह 1245 किलोमीटर साइकिल से यात्रा कर भगवान श्रीराम के दर्शन करने उनकी राजधानी अयोध्या जा रहा है। उसने बताया कि उसकी साइकिल यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के वन गमन पथ की जागृति जन-जन तक पहुंचे।
प्रवीन ने बताया कि वह 10 दिन पूर्व गुजरात से निकला था। प्रतिदिन वह करीब डेढ़ सौ किलो मीटर के साइकिल चलाता है।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित