Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

छतरपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में पांचवी केन बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को खजुराहो के एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में मनीष सिंह प्रमुख सचिव डब्ल्यूआरडी म.प्र., सुबोध यादव संयुक्त सचिव भारत सरकार, छतरपुर कलेक्टर संदीप जी.आर., पन्ना कलेक्टर हरजिंदर सिंह, म.प्र. एवं उ.प्र. के डब्ल्यूआरडी, वन विभाग, फील्ड के प्रतिनिधि निदेशक पीटीआर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जन शक्ति मंत्रालय की सचिव सुश्री मुखर्जी ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने निर्माण में सर्वाेत्तम प्राथमिकताओं, गुणवत्ता, सामुदायिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण एवं जैव विविधता के हितों की रक्षा पर जोर दिया। ढोड़न बांध और लिंक नहर के लिए समय पर भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही बाकी सभी डीपीआर को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने संयुक्त रूप से अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सभी एकजुट होकर काम करें, जिससे समयानुसार कार्य को पूर्ण किया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर