Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जगदलपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में बैंकों की सुरक्षा के विषय पर शहर में संचालित सभी बैंकों के कार्य सुरक्षित व सुचारू रूप से संचालित रहे इस उद्देश्य से शुक्रवार को अति.पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा क्षत्रिय की उपस्थिति में बैंक शाखा प्रबंधकों का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य बिन्दु बैंक के सुरक्षा के गतिविधियों को ध्यान रखते हुये संचालित बैंकों में अलार्म सिस्टम, सीसीटीव्ही कैमरा, एटीएम मशीन व तैनात शसस्त्र गार्ड के संबंध में चर्चा करते हुये सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सुरक्षा व्यवस्था में पाये गये खामियों को शीघ्र पूर्ण करने सभी के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही बैंक सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे