[ad_1]

राजगढ़,19 जनवरी (हि.स.)। माचलपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बड़ागांव में दबिश देकर गुमटी के समीप पैसों से ताश खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से नकदी व ताश पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम बड़ागांव में गुमटी के समीप से दबिश देकर पैसों से ताश खेलते हुए पांच लोगों को पकड़ा, जिनमें सूरज (25)पुत्र नारायणसिंह गुर्जर, अर्जुन (24)पुत्र रोड़ूलाल गुर्जर, सलीम (45)पुत्र सलाबखां, पवन (25)पुत्र बालचंद सेन और कैलाश (55)पुत्र मांगीलाल विश्वकर्मा निवासी माचलपुर शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो हजार 550 रुपए नकद जब्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक