Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फतेहाबाद, 18 जनवरी (हि.स.)। बदमाशों ने जिले के जाखल एरिया में गांवों में गैस सिलेंडर सप्लाई कर लौट रहे कर्मचारी को चाकू दिखाकर उससे हजारों रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। इस बारे में पीड़ित ने गुरुवार को जाखल पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के गांव बलरां निवासी गुरलाभ सिंह ने कहा है कि वह इंडेन गैस सर्विस जाखल में गैस डिलीवरी का काम करता है। गत दिवस वह अपनी पिकअप गाड़ी में अपने रूट गांव साधनवास, सिधानी, चांदपुरा, बबनपुर की सप्लाई देकर वापस आ रहा था। जैसे ही वह गांव चांदपुरा में ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाकर उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद बाइक सवार एक युवक ने उसे चाकू दिखाते हुए धमकाया जबकि दूसरे ने उसका मोबाइल फोन और बैग से करीब 35 हजार रुपये की नकदी छीन ली और वापस नया गांव की तरफ भाग गए। इसके बाद युवक थोड़ी आगे जाकर मोटरसाइकिल को सड़क पर गिराकर खेतों की तरफ भाग गए। जाखल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/सुमन/वीरेन्द्र