Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 18 जनवरी (हि.स.)। जिले के चालसा में नेशनल हाईवे पर मुर्गियां से भरी छोटी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे- 31 के शालबाड़ी मोड़ संलग्न इलाके में घटी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह एक छोटी वाहन मुर्गियां को लेकर चालसा से मालबाजार की तरफ जा रही थी। तभी शालबाड़ी मोड़ संलग्न इलाके में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में वाहन में मौजूद कई मुर्गियां भी मर गई। घटना की सूचना पाकर मेटेली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को बरामद किया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सहित सभी मुर्गियों को बरामद कर चालसा कैंप लाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा