[ad_1]

धर्मशाला 18 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु कल शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र को 12 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री प्रागपुर की नक्की खड्ड में ”सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा, ताकि वे इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें।
उपायुक्त ने प्रागपुर और इसके आस-पास के क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के निवासियों से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील