Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पटना, 17 जनवरी (हि.स.)। गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाशोत्सव पर बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में गुरु के दरबार में मत्था टेका और प्रदेश में अमन-चैन की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया। कमेटी ने उन्हें उपहार के रूप में सरोपा सौंपा।
इससे पूर्व पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में भव्य आयोजन किया गया है। सुबह अमृत संचार का कार्यक्रम हुआ। निशान साहब की सेवा सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। शाम चार बजे तक विशेष दीवान सजी। पहले सीएम नीतीश कुमार फिर राज्यपाल तख्त श्रीहरमंदिर पहुंचे।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश