Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फरीदाबाद में शुरू हुआ चार दिवसीय इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल
फरीदाबाद, 17 जनवरी (हि.स.)। फरीदाबाद में पहली बार आयोजित चार दिवसीय इंंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2023 का बुधवार को शुभारंभ हुआ। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित विज्ञान क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।
अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि महोत्सव के इस वर्ष का आयोजन अनेक कारणों से खास है, यह ऐसे समय हो रहाहै, जब भारत चंद्रयान सहित अन्य सफलता अर्जित कर विश्व के प्रमुख देशों में शामिल है। वर्ष 1969 में इसरो की स्थापना हुई, उस समय अमेरिका ने मानव मिशन वहां पर उतार दिया, आज भारत दक्षिणी धु्रव पर पहुंचने वाला पहला देश है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के मामले में हम विश्व में अव्वल साबित हुए, अरोमा मिशन के माध्यम से हमने एग्रीटेक स्टार्टअप का हब निकला। 2014 में हम दसवें नंबर पर थे, आज हम विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में है। इंटरनेशनल जनरल भारत का बेहतर भविष्य देख रहे हैं। 2024 में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से आगे बढ़ेगा। पांच निर्णय भारत को आगे ले जा रहे है। उनका कहना है कि स्पेस रिफोर्म का क्रांतिकारी निर्णय लिया गया। इससे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत पिछले आठ महीने में एक हजार करोड़ का निवेश आया है।
एक स्टार्टअप से 190 स्टार्टअप हुए हैं, राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान मेें सोच को बदलते हुए 70 प्रतिशत संसाधन और गैर सरकारी सहयोग के आए है, यह गेम चेंजर साबित होगा, छह हजार करोड़ इसके लिए दिया गया है। नेशनल जियो स्पेशनल पॉलिसी के तहत स्वामित्व योजना का जिक्र पूरे विश्व में कियाा जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी सबसे क्रांतिकारी कदम है। उच्चतर शिक्षामंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज उन्हें बहुत खुशी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद की धार्मिक और पौराणिक धरती को इस इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के लिए चुना। उन्होंने कहा कि इसी धरती पर महर्षि वेदव्यास ने महाभारत के 18 महापुराणों की रचना की थी, आज इस धरती पर देश के कोने-कोने आए साइंटिस्ट आज यहां एकत्रित हुए है, यह बहुत ही गौरव का क्षण है। उद्घाटन समारोह नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) भारत के निदेशक और आईआईएसएफ 2023 के मुख्य समन्वयक डॉ. अरविंद सी. रानाडे के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संपन्न हुआ।
हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/संजीव