Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– बॉलीवुड-साउथ इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी सितारे रामभक्ति में लीन
लखनऊ, 17 जनवरी (हि.स.)। जैसे-जैसे 22 जनवरी का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे देश राममय होता चला जा रहा है। रामभक्ति में रमे लोगों में मंदिर के लोकार्पण के प्रति उत्साह बढ़ाने वाले भजन और रामगीत की बाढ़ आ गई है। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में जश्न का माहौल है। भोजपुरी सितारे भी रामभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सैकड़ों भजन और गीत धूम मचा रहे हैं। कुछ की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर चुके हैं। वह खुद भगवान राम पर बने गानों को लगातार शेयर भी कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिनों पहले लोगों से आग्रह किया था कि राम पर बने गाने, भजनों या काव्य पाठ को श्रीराम भजन हैश टैग के साथ शेयर करें। मोदी ने अब तक दर्जनों कलाकारों के गाये राम भजन को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इनमें स्वाति मिश्रा, जुबिन नौटियाल, हंसराज रघुवंशी, हरिहरन, पायल देव, मनोज मुंतशिर जैसे गायकों के भजन भी हैं। ये सारे गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइए हिन्दुस्थान समाचार बताएगा रामधुन वाले गाने और गायकों के बारे में।
चलो अयोध्या राम की नगरी करके जय-जयकार…
प्रभु की कृपा भयउ सबु काजू, जन्म हमार सुफल भा आजू, सिय राम मय सब जग जानी, करहु प्रणाम जोरी जुग पानी, चलो अयोध्या राम की नगरी करके जय-जयकार…। यह भोजपुरी गायिका संजोली पांडेय की गीत है। इनकी गीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। अयोध्या के मया ब्लाक अंतर्गत रामापुर निवासी संजोली पांडेय लोकगीतों, अवधी व भोजपुरी गीतों को बढ़ावा देने के साथ इसके संवर्धन-संरक्षण के लिए प्रयासरत् हैं। संजोली पांडेय का यूट्यूब चैनल भी है। संजोली अपनी सुरीली आवाज व लोकगीतों गीतों को बढ़ावा देने के कारण केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल रामनाईक से सम्मानित हो चुकी हैं।
मेरे झोपड़े के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले तीन जनवरी को स्वाति मिश्रा का गाया हुआ भजन मेरे झोपड़े के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे… शेयर कर प्रोत्साहित किया। इस वीडियो को तीन माह पूर्व यूट्यूब पर डाला गया था। सोशल मीडिया ’एक्स’ पर स्वाति के गाने को शेयर करते हुए मोदी ने लिखा- श्रीरामलला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है।
यूट्यूब सिंगर हंसराज के भजन
मोदी ने एक और फेमस यूट्यूब सिंगर हंसराज रघुवंशी का गाना शेयर करते हुए लिखा था कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। रामलला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्रीराम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए।
बसों में बज रही रामधुन, यात्री हो रहे मंत्रमुग्ध
वैसे राम नाम की धुन अब स्टूडियो से निकलकर सार्वजनिक परिवहन माध्यमों तक भी पहुंच रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बस अड्डों से लेकर परिवहन विभाग की बसों में बज रही रामधुन लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। इसी तरह देश में हर भाषा में रामधुन के गीत बन रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/दीपक/मोहित