Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-40 हज़ार लोगों को कराएंगी अयोध्या दर्शन
रायबरेली,17जनवरी(हि. स.)। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उल्लास और भक्ति का माहौल है,हर कोई इस उत्सव में अपने को शामिल कर लेना चाहता है,हालांकि इस दिन अयोध्या जाना संभव नहीं है।लेकिन रायबरेली के भक्तों को अब निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि उनके प्रभु श्रीराम का प्रसाद उनके घरों तक पहुंचेगा और इसकी व्यवस्था अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कर रही हैं।अपने संसदीय क्षेत्र के भक्तों के घर प्रसाद पहुंचाने को लेकर उनके निर्देशन में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
22 जनवरी को हो रहे अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसाद कैसे अमेठी और रायबरेली और अमेठी के लोगों को सुलभ हो सके, इस बाबत सांसद स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी का प्रयास है कि अयोध्या धाम का प्रसाद संसदीय क्षेत्र के ज्यादातर लोगों तक पहुंचे। इसीलिए अमेठी संसदीय क्षेत्र के एक लाख 11 हजार लोगों तक भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
इसके अलावा सांसद के प्रयास से 40 हजार भक्तों को अयोध्या धाम का दर्शन भी कराया जायेगा। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत फरवरी माह में 40 हजार लोगों को अयोध्या धाम की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री की तरफ से सभी विधान सभाओं में बसों की व्यवस्था की जाएगी।
रायबरेली के सलोन विधायक अशोक कोरी ने सांसद के इस प्रयास पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि सांसद को हमेशा अपने संसदीय क्षेत्र की चिंता रहती है। इसीलिए उनके द्वारा भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद घर-घर पहुंचाकर फरवरी माह में अयोध्या धाम का दर्शन भी कराया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/सियाराम