[ad_1]

– लोगों की खोज में जुटे गोताखोर
पूर्वी चंपारण,16 जनवरी (हि.स.)। नेपाल के नारायणगढ़-मुगलिंग मार्ग में पड़ने वाले खाड़ी में गिरी भारतीय बेलेरो गाड़ी मंगलवार को शाम बरामद कर ली गई है। हालांकि अब तक उक्त वाहन में बैठे यात्रियों का कोई अता-पता नही चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक त्रिशुली नदी में 09 जीसी/ 1430 नंबर की एक भारतीय बोलेरो गिरी हुई बरामद हुई है। जिसकी जानकारी मुंगलिग के पुलिस अधिकारी राजेंद्र बहादुर ने दी। मंगलवार की अहले सुबह नारायणगढ़-मुगलिन सड़क में पड़ने वाले चितवन के इच्छा कामना-5 के तीन नंबर पुल के नजदीक नदी में लगभग 85 मीटर नीचे बोलेरी गाड़ी गिर गई। इसकी जानकारी पुलिस को तब मिली, जब एक बस चालक ने नदी के बीच में गाड़ी के बत्ती को जलते हुए देखा। चालक ने इसकी सूचना मुगलिन पुलिस को दिया। लिहाजा नेपाल पुलिस, कुरीनटार स्थित सशस्त्र पुलिस के गोताखोर टोली एवं नेपाली सेना के जवान उसमें सवार लोगों की खोजबीन में जुटे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश /चंदा