Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 16 जनवरी (हि.स.)। उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर अंतर्गत 40वीं बटालियन बीएसएफ की विशेष एमसीपी पार्टी ने पानीकौरी टोल प्लाजा के पास एनएच-31(डी) पर फाटापुकुर से जलपाईगुड़ी आ रही भैंसों से लदे पांच ट्रकों को जब्त किया है।
वहीं, मवेशी तस्करी के आरोप में 14 भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय नागरिकों के नाम इरफान (52 ), तमसूर आलम उर्फ चनवा (18), अनिल (40), सैदुर हुसैन (40), मोहिरूद्दीन शेख (34), फैजान अली (39), आशु खान (38), मेराज आलम (19), अलाउद्दीन (32), अंसूर आलम, मोहम्मद मनिरुद्दीन शेख (21), मोहम्मद फरजान (33), सतबलज अली (26) और सोएब अली (24) है। बीएसएफ ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत 40वीं बटालियन बीएसएफ की विशेष एमसीपी पार्टी ने पानीकौरी टोल प्लाजा के पास एनएच-31 (डी) पर संदिग्ध पांच ट्रकों को रोका गया। जब ट्रकों की तलाशी ली गई तो 240 भैंस बरामद हुआ। चालकों द्वारा भैंसों के संबंध में कोई उचित दस्तावेज पेश नहीं करने पर चालक और सहचालक सहित 14 तस्करों को पकड़ा लिया गया। बीएसएफ पार्टी ने पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 14 मोबाइल और साथ हज़ार 240 रुपये भी बरामद की है। पकड़े गए भारतीय नागरिकों को जब्त सामान के साथ कोतवाली थाने को सौंप दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा