Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अनूपपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को दो पहिया वाहनों की आमने-सामने की भिड़त हो गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार ग्राम रविवार को कोहका से बेलडोंगरी के बीच घटित दुर्घटना में दोनों बाइक सवार काफी तेज गति आ रहे थे और एक दूसरे से टकरा गए, जिसमें एक बाइक सवार की मृत्यु मौके पर हो गई जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं दूसरा युवक तारकेश्वर सिंह निवासी बीजापुरी गंभीर रूप से घायल है जिसके सर पर गंभीर चोट हैं, जिसे गंभीर हालत में राजेंद्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला/मुकेश
[ad_2]