Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 14 जनवरी (हि.स.)। जिला कांगड़ा भाजपा की वर्चुअल बैठक का आयोजन रविवार को किया गया जिसमे आदि हिमानी चांमुडा मंदिर के रास्ते से सोलर लाईटों को हटाने को लेकर कड़ा आक्रोश प्रदेश सरकार व वन विभाग के अधिकारियों के प्रति जताया गया। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने अपने कार्यकताओं व सैंकड़ों लोगों के साथ वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल का उनके कार्यालय में घेराव करने सहित डीसी कांगड़ा से शिकायत करने की भी रणनीति बनाई है।
वर्चुअल बैठक में हिमाचल प्रदेश के पूर्व विस अध्यक्ष, भाजपा कांगड़ा-चंबा प्रभारी एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, हिमाचल भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सचिन शर्मा, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अरूण कुमार कूका व भाजपा नेता राकेश चौधरी ने भाग लिया। बैठक के दौरान आदि हिमानी चांमुडा मंदिर की लाईटों को जल्द से जल्द स्थापित किए जाने के लिए उग्र आंदोलन का खाका तैयार किया गया।
इसके तहत सोमवार को ही वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल के कार्यालय में पहुंचकर लोगों के साथ घेराव करेंगे। साथ ही जल्द से जल्द हिमानी चांमुडा के रास्ते में लाईटों को स्थापित करने के साथ ही अधिकारी को सरकार से बर्खास्त करने की मांग रखी है।
प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि सरकार को जल्द से जल्द इस विषय पर उचित कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कांगड़ा से भी मामले व अधिकारी की शिकायत की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील
[ad_2]