Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 14 जनवरी (हि.स.)। कोलकाता के साल्ट लेक में आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के दौरान ईस्ट वेस्ट मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है। 18 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले के दौरान ईस्ट वेस्ट मेट्रो ने यात्रियों को विशेष ट्रिप उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
मेट्रो रेल सूत्रों के अनुसार, मेले के दौरान सोमवार से शनिवार तक 106 की जगह 120 मेट्रो चलेंगी। मेट्रो परिसेवा सुबह 6:55 बजे शुरू होगी। आखिरी मेट्रो रात 10 बजे चलेगी। ट्रेनें दोपहर 2:55 बजे से रात 9:19 बजे तक 12 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। रविवार को भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रविवार को मेट्रो दोपहर 12:55 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा
[ad_2]