[ad_1]

भोपाल, 13 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, भोगली बिहू और पौष पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के साथ प्रदेश और देश के विकास की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हमारे देश की संस्कृति और परम्परा विविधता में एकता और प्रकृति के साथ हमारे संबंधों का संदेश देती है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले ये त्यौहार हमारे देश की अनेकता में एकता को परिभाषित करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]