[ad_1]

हल्द्वानी, 12 जनवरी (हि.स.)। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को एक बैठक कर रोड चौड़ीकरण के नाम पर दुकानों को हटाने का विरोध किया। व्यापार मंडल ने पीड़ित दुकानदारों को अपना समर्थन दिया।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा गया कि नगर में बढ़ते ट्रैफिक से निजात के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार करनी होगी। केवल पुराने दुकानदारों को उजाड़ने से कोई हल नहीं निकलेगा। इसके लिए स्थाई कार्ययोजना तैयार करनी होगी। आईएसबीटी, रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड, कमाऊ मोटर्स बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड शहर से बाहर ले जाएं। रिंग रोड का निर्माण किया जाये। केवल शहर के दुकानदारों की दुकान तोड़ने से काम नहीं चलेगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पीड़ित दुकानदारों के साथ रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र
[ad_2]