[ad_1]

नाहन, 12 जनवरी (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ऐतिहासिक नाहन चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और गणतंत्रत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने शुक्रवार को नाहन में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियां सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की है।
सुमित खिमटा ने कहा कि समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल धनीराम शांडिल गणतंत्र दिवस के अवसर पर नाहन शहर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम व मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]